उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: #हर_पंचायत_भाजपा ट्रेंड


 

उत्तर प्रदेश में अब 53 सीटों पर तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक वोट पड़ेंगे। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना होगी। प्रदेश में 3050 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें से ही 75 जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विराजमान होंगे। 22 जिलों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

 


मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पर्चा वापस लेने का समय था। सहारनपुर, बहराइच, शहजहांपुर व पीलीभीत में एक-एक उम्मीदवारों के मैदान से हटने के बाद भाजपा के अब उत्तर प्रदेश में 21 निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष हो गए हैं। इटावा में सपा का दबदबा कायम रहा है।


أحدث أقدم