Smart City Ranking : इंदौर और सूरत बने संयुक्त रूप से स्मार्ट सिटी के सिरमौर

 Smart Cities in India – The Growth Drivers


  उत्तर प्रदेश ने मौजूदा स्मार्ट सिटी के साथ साथ नए स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में अन्य राज्यों से बाजी मारी है। वहीं इंदौर और सूरत को भी संयुक्त रूप से स्मार्ट सिटी के अवार्ड से नवाजा गया है। इन अवॉर्डों की रैंकिंग की लिस्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जारी की।

दरअसल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पूरे देश में 100 स्मार्ट सिटी पर काम किया जा रहा है, जबकि पूरे देश में इनकी संख्या बढ़ाकर 4000 स्मार्ट सिटी तक की जानी है। यूपी में बनारस, कानपुर, आगरा लखनऊ सहित 10 स्मार्ट सिटी हैं। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी को सभी राज्यों में अव्वल आने का दर्जा इसलिए मिला है क्योंकि यूपी ने 10 स्मार्ट सिटी के साथ साथ 7 और स्मार्ट को उनके साथ जोड़कर स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

नए 7 स्मार्ट सिटी में ये हैं शामिल

किसी भी राज्य ने अभी तक यह काम नहीं किया है। इन नए 7 स्मार्ट सिटी नगर निगम में मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, फिरोजाबाद, मथुरा, वृंदावन और शाहजहांपुर शामिल हैं। इसके साथ ही यूपी के पहले से तय किए गए स्मार्ट सिटी बनारस, कानुपर आगरा और लखनऊ ने तय किए गए मानकों पर बेहतर काम किया ज्यादा अच्छा काम किया।

alt= "स्मार्ट सिटी अवार्ड, यूपी समाचार, यूपी न्यूज़, पीएम मोदी आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय,  up smart city list, UP smart city, UP Samachar, UP news smart city award, Metro News, News in Hindi, Latest Metro News Metro, Headlines, मेट्रो, Samachar"

 

أحدث أقدم